फिर लौट रहा है खतरा? उत्तराखंड में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

देशभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 के मामलों में तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (सर्विलांस) को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के निर्देशों के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेश को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल स्क्रीनिंग और टेस्ट करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध मरीज की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोविड का कोई सक्रिय मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

IDSP (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) की टीमों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों और एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने की घटनाओं पर नजर रखने को कहा गया है।

भारत समेत एशिया के कई देशों में कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। हाल ही में मुंबई में कोविड से दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर सभी राज्यों को अलर्ट रहने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें