ड्रग माफियाओं पर नैनीताल पुलिस का कड़ा प्रहार: SSP मंजुनाथ टीसी का दो टूक संदेश- अवैध नशे की तस्करी करोगे तो जेल ही मंज़िल है

एसओजी व लालकुआं पुलिस ने 210 इंजेक्शन पकड़े, रामनगर पुलिस ने 44.26 KG गांजा बरामद 03 तस्कर गिरफ्तार

SP सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी के सख्त आदेशों पर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 210 नशीले इंजेक्शन और 44.26 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो वाहन भी सीज़ किए गए।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल व क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

🔹 मामला – 1 : लालकुआं में 210 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से 105 Buprenorphine Injection और 105 Avil Injection बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार तस्कर —
1️⃣ मनोज कश्यप पुत्र स्व. ओमकार कश्यप, निवासी हरिपुर पूर्णानन्द, हल्द्वानी
2️⃣ धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र नन्हे लाल मौर्या, निवासी चौधरी कालोनी, मंडी हल्द्वानी

टीम में शामिल —
उपनिरीक्षक दीपक सिंह विष्ट, उपनिरीक्षक अंजू यादव, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, कांस्टेबल आनंद पुरी, संतोष बिष्ट (एसओजी), भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी)

🔹 मामला – 2 : रामनगर में कैंटर से बरामद 44.26 किलो गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

रामनगर पुलिस टीम ने चौधरी ढाबे से आगे मालधन रोड पर चेकिंग के दौरान UK 04 CA 8489 नंबर का कैंटर रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 44.26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2.25 लाख बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी —
किशन चन्द्र जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल (उम्र 44 वर्ष)

टीम में शामिल —
उपनिरीक्षक सुनील धानिक, उपनिरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल विनीत चौहान, प्रयाग कुमार और कविन्द्र सिंह।

🔹 SSP मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — “नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस, तस्कर नहीं बचेंगे”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से अभियान चला रही है। समाज को नशामुक्त बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें