उत्तराखंड में मौसम का कहर: 9 जिलों में रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे खतरनाक

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटे प्रदेश के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। राज्य के 9 जिलों — उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और चमोली — में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य चार जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसके बाद 3 से 5 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें