मुख्यमंत्री योगी देंगे बरेली को आज बड़ी सौगात, 111 करोड़ रुपये से 1307 मीटर लंबे पुल का करेंगे शुभारंभ

बरेली।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर की नई लाइफलाइन बनने जा रहे महादेव पुल जनता को सौंपेंगे। बरेली कालेज मैदान में उनके रिमाेट दबाते ही पुल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। ड्रोन कैमरे के जरिए पुल का लाइव प्रसारण मैदान में लगे एलईडी पर भी किया जाएगा। इसको लेकर मंडल प्रशासन के साथ स्मार्ट सिटी व नगर निगम के अफसर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए 111 करोड़ रुपये से महादेव पुल (कुतुबखाना) की स्वीकृति दे दी गई। वर्ष 2020 में स्वीकृत पुल का निर्माण एक अक्टूबर 2022 में शुरु हुआ। पुल निर्माण के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने व्यवसाय प्रभावित होने की बात कहते हुए कई माह तक विरोध किया। इस पर कई बार पुल की डिजाइन भी चेंज की गई। अंत में समन्वय बनने के बाद एक अक्टूबर 2022 से निर्माण शुरु होने के बाद 13 मार्च को स्पर्श ले रहा है। महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि यह पुल शहर के विकास को नई ऊंचाई देगा। अब लोग कोतवाली से कोहाड़ापीर महज दो से तीन मिनट में पूरा करेंगे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स पुल की तैयारियों का जायजा लेती रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें