स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” — विधायक राम सिंह कैड़ा ने दिया लोकल को वोकल बनाने का संदेश

भीमताल। भीमताल विधानसभा के बी. फार्मा कॉलेज में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विधायक कैड़ा ने कहा कि देश के स्वदेशी प्रधानमंत्री और प्रदेश के स्वदेशी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “स्वदेशी अपनाओ—जनजागरण अभियान” पूरे प्रदेश में जनआंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक विदेशी वस्तुओं की जगह भारत में निर्मित उत्पादों का उपयोग करेगा।

विधायक कैड़ा ने कहा—

“दीपावली का पर्व स्वदेशी भावना को सशक्त करने का सर्वोत्तम अवसर है। हमें मिट्टी के दीये, स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित सजावट और स्वदेशी सामानों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल हमारे कारीगरों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन में “स्वदेशी से समृद्धि” के संकल्प को दोहराया गया और सभी ने मिलकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रण लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें