रेशम किसानों को बड़ी राहत: कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

प्रदेश के रेशम उत्पादकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय से हजारों रेशम किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में इजाफा होगा।

नई दरें इस प्रकार हैं:

🟢 ए ग्रेड कोकून: ₹400 से बढ़ाकर ₹440 प्रति किलो

🟡 बी ग्रेड कोकून: ₹370 से बढ़ाकर ₹395 प्रति किलो

🟠 सी ग्रेड कोकून: ₹280 से बढ़ाकर ₹290 प्रति किलो

🔴 डी ग्रेड कोकून: ₹230 से बढ़ाकर ₹240 प्रति किलो

यह फैसला रेशम उद्योग को मजबूती देने और किसानों को लागत के अनुसार उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में इस एकमात्र प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य में आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें