खजान चन्द्र गुड्डू के नेतृत्व में गंगोलीहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन

गंगोलीहाट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ एवं नगर कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं 45 विधानसभा गंगोलीहाट के विधायक प्रत्याशी 2027 श्री खजान चन्द्र गुड्डू के नेतृत्व में गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
श्री खजान चन्द्र गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है तथा जनता की आवाज़ को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, छात्रों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में मनोज टम्टा, हयात सिंह बोरा, नारायण सिंह बोहरा, सुरेश पण्डा, गणेश रावल, विरजेश जोशी, शंकर मेहता, अनिल बिष्ट, पूरन राम, बहादुर राम, केदार सिंह, दीपक पंत, हयात सिंह, घनश्याम शाह, पंकज कुमार, मालती आर्य, जमुना देवी, दीपक चन्द्र, भगवान सिंह कठायत, संजू बोरा, प्रकाश नेगी, हेम कुमार एवं नवीन सिंह बोहरा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में श्री खजान चन्द्र गुड्डू ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें