UKSSSC परीक्षा पेपर लीक: हरिद्वार में स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार हिरासत में, सोशल मीडिया में हड़कंप

हरिद्वार में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के बीच पेपर लीक का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार सुबह 11:35 बजे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर परीक्षा का कथित पेपर अपलोड किया।

सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए। इस बीच हरिद्वार में बॉबी पंवार को एसओजी और पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया और रानीपुर स्थित एसओजी कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया।

बॉबी पंवार की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक भी एसओजी कार्यालय पहुंच गए, जहां पुलिस और समर्थकों के बीच संक्षिप्त झड़प की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें