
विनोद मेहरा को मिली भाजपा प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नैनीताल जिले के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद मेहरा को मीडिया के क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा एवं पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने मीडिया समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है, जिसका लाभ पार्टी को मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद मेहरा के अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मिलेगा।
विनोद मेहरा ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।











