स्कूल बस हादसे पर SSP नैनीताल सख्त, चालक पर मुकदमा – जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान जारी

नैनीताल। जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल की बस पलटने की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत संज्ञान लिया। हादसे के बाद बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी पदमपुर (देवरिया, लालकुआं) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है।

एसएसपी मीणा ने कहा कि 29 अगस्त सुबह 6 बजे से पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल/कॉलेज बसों की फिटनेस, परमिट और स्पीड लिमिट की सख्ती से जांच होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी का सख्त संदेश:
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें