आईटीआई प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 30 सितम्बर तक मिलेगा अवसर

नैनीताल। उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 सितम्बर 2025 तक कर दी गई है। इससे वे छात्र-छात्राएं भी आवेदन का अवसर पा सकेंगे, जो पहले किसी कारणवश चयन से वंचित रह गए थे।

राजकीय आईटीआई बेतालघाट, नैनीताल के उप-नोडल अधिकारी (प्रवेश) राजेंद्र पांडे ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (DST) के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें दो साल की अवधि में पहला वर्ष आईटीआई संस्थान में तथा दूसरा वर्ष चयनित कंपनियों में प्रशिक्षण शामिल होगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी आईटीआई में प्रतिवर्ष रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं, जिनसे प्रशिक्षार्थियों को कैंपस से ही अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर मिल जाते हैं। वहीं, पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र व बैंक अधिकारियों को बुलाकर ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है।

अतः इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने नजदीकी आईटीआई से संपर्क कर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें