विधायक कैड़ा ने किया 3 करोड़ 94 लाख से लक्ष्मीखान से तल्ला रामगढ़ – नथुवाखान 19 किमी मोटर मार्ग पर हुऐ डामरीकरण कार्य का लोकार्पण

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के लक्ष्मीखान से तल्ला रामगढ़- नथुवाखान मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था । मोटर मै कई जगह गड्डे बने थे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ लक्ष्मीखान से तल्लारामगढ़ – नथुवाखान 19 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 94 लाख मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से शासन स्वीकृत कराकर डामरीकरण का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, कमलेश बिष्ट, मोहन बिष्ट, राकेश मेहता लक्ष्मण मेवाड़ी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें