दिल्ली की युवती से नैनीताल में दुष्कर्म, जानिए क्या था मामला

दिल्ली निवासी युवती ने वहीं के युवक पर नैनीताल के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाने को हस्तांतरित कर दिया है। दिल्ली निवासी एक युवती ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा है कि बीते जनवरी में उत्तम नगर क्षेत्र में उसे एक युवक मिला। उसने नैनीताल के एक होटल में नौकरी दिलाने की बात कही। कुछ समय बाद दोबारा मुलाकात होने पर युवक ने चार अन्य युवतियों के साथ नैनीताल चलने की बात कही लेकिन युवक के साथ कोई अन्य युवती नहीं थी।

आरोप है कि नैनीताल पहुंचकर युवक ने उसकी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उत्तमनगर दिल्ली निवासी नकुल कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 285, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसे उत्तम नगर थाने को हस्तांतरित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें