काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, तथा थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2025 को चेकिंग अभियान के दौरान शीश महल गैस गोदाम के पास खंडहर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत, निवासी कृष्णा विहार फेस-1, कैनाल रोड, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक बरामद की।

आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या–121/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

  1. उ0नि0 दिलीप कुमार
  2. का0 अशोक रावत
  3. का0 भानु प्रताप
ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें