Dream11 से रातों-रात चमकी किस्मत, राजमिस्त्री का बेटा बना करोड़पति

हल्द्वानी। कालाढूंगी के एक गरीब परिवार का लड़का रातों-रात करोड़पति बन गया। कालाढूंगी के वार्ड नंबर 2 निवासी कैलाश चंद आर्य जो राजमिस्त्री का काम करते हैं उनके पुत्र हरीश चंद्र आर्य ड्रीम 11 पर टीम बनाई और वह करोड़पति बन गई। जब हरीश ने अपने फोन में एक करोड रुपए का मैसेज देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसकी किस्मत चमकते ही ड्रीम 11 ऐप की ओर से हरीश को सूचित किया गया। ₹1 करोड़ जीतने की खबर से युवक हैरान हो गया। हरीश ने जब अपने परिजनों को बताया कि में एक करोड रुपए जीत गया हूं तो उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई। सुबह होते ही उसके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगने लगी। हरीश का कहना है कि वह पिछले कई सालों से ड्रीम 11 में क्रिकेट टीम बनाकर गेम खेल रहा था। इस बार उसकी किस्मत चमकी और एक करोड रुपए जीत गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें