सरकार के 3 साल बेमिसाल कार्यक्रम का खनश्यू मै हुआ सफल आयोजन, विधायक कैड़ा ने किया सीएम धामी का आभार

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी खनश्यू मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया है मुख्यमंत्री ने वर्चुवल माध्यम से जनता को सम्बोधित किया।

विधायक कैड़ा ने विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुऐ कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने आज अपने तीन वर्ष पूर्ण कर लिए है और यह कार्यकाल उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ रहा है और कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल के लोगो को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा।

विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पिछले तीन वर्षो में धामी सरकार ने उत्तराखंड की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व मै सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के विजन को साकार करते हुए, उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की।

धामी सरकार ने उत्तराखंड मै भू-कानून में सख्त प्रावधान कर देवभूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। डबल इंजन सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और रोजगार में ऐतिहासिक सुधार हुए। धामी सरकार ने जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

विधायक ने कहा आज भीमताल विधानसभा के अंतर्गत चारो ब्लॉक 3 दर्जन से अधिक मोटर मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है 1दर्जन पुलों का निर्माण, नए मोटर मार्गो का निर्माण, बीएसएनएल टावर लगाने का कार्य, किसानो को आलू का बीमा दिलाने का कार्य, शिक्षको की नयुक्ति, गरीब के हित मै कई योजनाओं को धामी सरकार ने सचालित किया है विधायक ने कहा मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारो ब्लॉको मै विकाश किया गया है कैम्पो के माध्यम से योजनाओं को हर गांव, हर घर तक पहुंचाया जा रहा। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ प्रतेक व्यक्त को मिल रहा है

ओखलकांडा ब्लॉक की प्रशासक ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री ने महिलाओ के लिए महिला समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर दिये है इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, अंकित पांडेय, नितिन राणा, प्रदीप बिष्ट,रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, संजय नयाल,राम सिंह मछखोलिया, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, अधिकारी व लगभग 4 हजार से अधिक जनता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें