
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम, 72 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। इस वर्ष कुल 163 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणामों में प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत तथा देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विषयवार उपलब्धियों की बात करें तो 36 विद्यार्थियों ने आईटी विषय में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, 1 विद्यार्थी ने हिन्दी में तथा 1 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









