हल्द्वानी में आज से Legends Cricket League का आगाज, सुरेश रैना vs हाशिम अमला की टीम में होगी टक्कर

हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज बुधवार से Legends Cricket League का भव्य आगाज होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

पहले मैच में सुरेश रैना के नेतृत्व वाली मुंबई स्पार्टन्स और हाशिम अमला की इंडिया कैप्टन्स टीम आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें इरफान पठान, एस. श्रीसंत और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

लीग के सह-संस्थापक रहम रहेज के अनुसार टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंगलवार शाम तक सभी खिलाड़ी हल्द्वानी पहुंच चुके हैं।

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रामपुर रोड स्थित एक होटल और रुद्रपुर के एक होटल में की गई है। बुधवार को शाम 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे मैच शुरू होगा। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के गेट दोपहर 4 बजे से खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें