बेलबाबा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद

SOG व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत बड़ी सफलता

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेलबाबा क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस और SOG टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 203 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी रूप से लागू करने के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
25 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व SOG टीम द्वारा बेलबाबा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी
कनिका (40 वर्ष)
निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

टीम को मिला इनाम
इस सफल कार्रवाई के लिए SSP नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।

SSP का सख्त संदेश
SSP ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी जब्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

सम्बंधित खबरें