क्या है ब्रेन स्ट्रोक, समय रहते जान ले ये कुछ सिम्टम्स बच सकेगी जान, आइए जानते है इसके बारे में

ब्रेन अटैक एक ऐसी जानलेवा स्थिति है, जिसमें दिमाग की नस फट जाती है। कुछ मामलों में अटैक आने से एक सप्ताह पहले इसके लक्षण दिखने लगते हैं। अटैक को ब्रेन स्ट्रोक भी कहा जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब ब्रेन में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाता है या ब्रेन में रक्त वाहिका फट जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में अगर मरीज को तुरंत इलाज न मिले, तो विकलांगता या मृत्यु का खतरा होता है। हालांकि, स्ट्रोक आने से पहले शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

एक स्टडी के अनुसार, स्ट्रोक के 43% मरीजों ने स्ट्रोक आने से एक सप्ताह पहले तक मिनी स्ट्रोक के लक्षणों का अनुभव किया। ब्रेन स्ट्रोक की तरह मिनी स्ट्रोक भी दिमाग में ब्लड की सप्लाई रुकने के कारण आता है। लेकिन इससे स्थायी क्षति नहीं होती है और 24 घंटे में खुद ही ठीक हो जाता है। हालांकि, इसके लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि स्ट्रोक आने से कुछ दिन पहले कौन से लक्षण नजर आते हैं –

धुंधला दिखाई देने के लक्षण

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले मरीज को अचानक से कम या धुंधला दिखाई देने लगता है। आपको इस लक्षण को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

हाथ-पैरों में कमजोरी

स्ट्रोक आने से करीब सात दिन पहले व्यक्ति को हाथ या पैरों में सुन्नता का अनुभव भी हो सकता है। इस लक्षण के नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

याददाश्त कम होना

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले व्यक्ति को अचानक याददाश्त कम होने लगती है। उसे चीजों को समझने या याद रखने में कठिनाई होती है। साथ ही, बोलने में भी परेशानी होती है। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

बैलेंस बिगड़ना

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले व्यक्ति को शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में, मरीज को चलने-फिरने में दिक्कत होती है। इतना ही नहीं, सही तरह से बैलेंस न बना पाने के कारण व्यक्ति गिर भी सकता है।

चक्कर आना

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं। अगर आपको बिना किसी कारण अचानक से बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।