विधायक कैड़ा ने सदन में उठाया बाघ के आतंक, पर्यटन व सड़को का मामला

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण मै चल रहे बजट सत्र मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा मेरी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल मै बाघ / गुलदार ने 4 बहिनो को अपना निवाला बना दिया है जिस कारण ग्रामीणों मै दशहत का माहौल बना है! ग्रामीणों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है! बाघ / गुलदार के हमले से मृतको के परिजनों को नौकरी देने बाघ / गुलदार से निजात दिलाने हेतु ठोस नीति बनाने की मांग की।

विधायक कैड़ा ने सदन मै सरकार से भीमताल विधानसभा के अंतर्गत लंबित मोटर मार्गो के निर्माण करने, मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने,नए मोटर मार्गो का निर्माण करने ,वन पर्यावरण व नोडल मै लंबित मोटर मार्गो की वन विभाग से स्वीकृति देने,पर्यटन की दृष्टि से भीमताल, नौकुचियाताल, कमलताल, हरीशताल, लोहाखामताल, छोटा कैलाश मंदिर, बृहस्पति महाराज मंदिर, विनायक गोल्ज्यू मंदिर, सोमवारी महाराज मंदिर, मुक्तेश्वर धाम को ओर विकसित करने, ओखलकांडा,धारी,रामगढ़ व भीमताल की नदियों के किनारे ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक कार्य करने आदि समस्याओं को सदन मै सरकार के सम्मुख रखा।

सम्बंधित खबरें