यूथ कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, विशाल भोजक बने प्रदेश अध्यक्ष

नीरज तिवारी ने दी बधाई, कहा—युवाओं की आवाज को मिलेगा मजबूत मंच

हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने विशाल भोजक को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भोजक के संघर्ष, मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया।

नीरज तिवारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विशाल भोजक के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और अधिक मजबूत व सक्रिय होगी तथा प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, और कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां युवाओं के हितों के अनुरूप हैं। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त किया जाएगा।

नीरज तिवारी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी हित और जनहित में कार्य करें, ताकि कांग्रेस को मजबूती मिले और आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित की जा सके।

अंत में उन्होंने यूथ कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

सम्बंधित खबरें