मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, आम्रपाली विश्वविद्यालय में शेफ संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 17 जनवरी 2026, शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर, लामाचौड़ में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान करेंगे और पूर्वाह्न 01:30 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय लामाचौड़ परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

शेफ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे आम्रपाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

सम्बंधित खबरें