
मंत्री राम सिंह कैड़ा का ओखलकांडा में जोरदार स्वागत, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का करुँगा प्रयास
उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रह क्षेत्र ओखलकांडा के विभिन्न गाँव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्थानीय जनता ने बाइक रैली निकाल कर ओर ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

खनश्यू, गलनी, बाजार, साल, झड़गाँव तल्ला, झड़गाँव मल्ला, पतलोट, बद्रेठा अधोड़ा, डुंगरी आदि गाँवो के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,के पदाधिकारीयो व हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा ढोल नगाडे से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।









