
बड़ी खबर: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली से उड़ाया
मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह बुद्ध विहार स्थित घर के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे हड़कंप मच गया। घटना से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अवाक रह गए।
जानकारी पाकर जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव उनके भाई विजयवीर सिंह यादव, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, तुंगीश यादव, जिला महासचिव राय मुदस्सर खान समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आसपास के लोग बुद्ध विहार स्थित आवास पर पहुंचे।
पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा गोली मारकर आत्महत्या क्यों की गई। इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी। लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल अभी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है।
