
बड़ी खबर: क्रिकेटर Kuldeep Yadav 14 मार्च को करेंगे शादी, जाने कब ओर कहा लेंगे सात फेरे
टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य और स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में सात फेरे लेंगे।
जानकारी के अनुसार शादी मसूरी के एक रिजॉर्ट में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल जून में हुई थी। दोनों की शादी नवंबर में होने की योजना थी, लेकिन क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा। अब परिवार शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow के सेंट्रम होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत की हस्तियां और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।
सीएम योगी को भी भेजा गया निमंत्रण
कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने Yogi Adityanath को भी शादी का निमंत्रण भेजा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।









