नैनीताल पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत – 12 में से 11 सीटें जीतने पर प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नैनीताल पंचायत चुनाव परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी निष्ठा, सद्भावना और नैतिकता के साथ न्यायालय व राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का इंतजार किया, जबकि कांग्रेस लगातार नकारात्मक माहौल बनाने में जुटी रही।

श्री भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली बयानबाजी कर रही थी। उन्हें शांतिपूर्ण मतगणना की चिंता नहीं थी, बल्कि केवल भ्रम फैलाने और बवंडर मचाने का काम कर रही थी।

उन्होंने कहा, “आज का नतीजा सत्य की जीत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। भाजपा का 12 में से 11 स्थानों पर विजय पाना इस बात का संकेत है कि जनता ने विकास की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।”

प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

चन्दन बिष्ट,
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, भाजपा उत्तराखंड

सम्बंधित खबरें