देह व्यापार का भंडाफोड़: दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, होटल में मचा हड़कंप

उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त में होटल मालिक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप स्थित होटल एनकेए का स्वामी होटल में वेश्यावृत्ति करवा रहा है। यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैंप की सिडकुल रोड स्थित होटल में छापा मारा। छापे से होटल में हड़कंप मच गया।

टीम ने होटल के एक कमरे से नदीम निवासी डडिया थाना देवरनिया बरेली और एक महिला (पूजा) को पकड़ा। इसके साथ ही होटल मालिक निताई सरकार निवासी कौशलगंज बिलासपुर रोड बिलासपुर, हाल निवासी होटल एनकेए सिडकुल रोड ट्रांजिट कैंप और नेवरिया पीलीभीत की महिला (विचित्रा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

सम्बंधित खबरें