ड्रग्स फ्री देवभूमि की ओर बड़ा कदम: नैनीताल पुलिस ने 82 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

नैनीताल। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK18R 6945) को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार युवक के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे पर बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सख्त चेकिंग में पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: मंजीत सिंह
पिता का नाम: संतोक कौर
निवासी: टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधमसिंहनगर
उम्र: 35 वर्ष

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।

बरामदगी
275 ग्राम स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹82,50,000
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक दिलीप कुमार
कांस्टेबल भानु प्रताप
कांस्टेबल सुरेन्द्र
कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सम्बंधित खबरें