ऑपरेशन ‘प्रहार’ में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 31 वाहन सीज

243 होटल-ढाबों की चेकिंग, 111 असामाजिक तत्वों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई; जिलेभर में बढ़ाई गई सतर्कता

नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शातिर वांछित व इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है,

जबकि 2 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। 3 से 7 अप्रैल 2026 तक चले इस सघन अभियान में 484 संदिग्धों का सत्यापन, 110 वाहनों पर चालान और 31 वाहनों को सीज किया गया, साथ ही 13 लोगों को गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया गया है।

सम्बंधित खबरें