उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार, 12 जनवरी 2026 को गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल 18,146 शिक्षार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की गईं, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ
दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ शोभायात्रा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों एवं गुणवत्ता सुधार के प्रयासों की जानकारी दी। इसके पश्चात कुलाधिपति द्वारा विधिवत उपाधि-प्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

पीएच.डी. उपाधि प्राप्त शोधार्थी
शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा
संजना रौतेला, नमिता बोरा, लता आर्या
मानविकी विद्याशाखा
बसुदेव प्रसाद, शशांक शर्मा, कमल डिमरी

कुलाधिपति स्वर्ण पदक
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान – प्रेरणा भट्ट
शिक्षाशास्त्र – प्रवेश कुमार

विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक (कुल 28)

समाज विज्ञान विद्याशाखा
अंकित ढौंडियाल, हितेश चंद्रा, रेखा गैड़ा, सबीहा ख़ान, कुमारी दीक्षा, प्रियंका तिवारी

शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा
बलवंत सिंह, रजनी गुरे, सौम्या कांडपाल, पंकज जोशी, अर्पिता शर्मा, जागृति चौहान

मानविकी विद्याशाखा
हिमांशु ओली, कुमारी हेमवंती, दीपिका, प्रवेश कुमार

स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा
कुसुमलता, सुमित गिरि

प्रबंध अध्ययन एवं वाणिज्य विद्याशाखा
स्वाति बिष्ट, अंशुल अग्रवाल, अंकिता नेगी

विज्ञान विद्याशाखा
योगिता रावत, मोनिका, अमित कुमार, हर्षिता मेहता, रैना शुक्ला, ईशिता पांडे

प्रायोजित स्वर्ण पदक
लाला देवकी नंदन नंद किशोर एजेंसीज स्मृति स्वर्ण पदक – प्रेरणा भट्ट
श्रीमती शीला देवी, धर्मपत्नी लाला ओम प्रकाश स्मृति स्वर्ण पदक – प्रवेश कुमार
श्रीमती भगवती देवी, लाला नंद किशोर स्मृति स्वर्ण पदक – अंकिता नेगी
कल्याण भवति समिति पदक – सौम्या कांडपाल

शिक्षकों व तकनीकी नवाचार को मिला सम्मान
समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए विश्वविद्यालय के 6 शिक्षकों —
प्रो. गिरिजा पाण्डेय, प्रो. पी.डी. पंत, प्रो. रेनू भट्ट, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, प्रो. मंजरी अग्रवाल एवं प्रो. डिगर सिंह फर्सवान — को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसके साथ ही आईसीटी अनुभाग के विनीत पौरियाल को रेडियो ऐप ‘हैलो हल्द्वानी’ विकसित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कुलाधिपति का संदेश
अध्यक्षीय उद्बोधन में महामहिम कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य किया है और विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कारागार, सेना तथा आईआईटी रुड़की जैसे संस्थानों से समझौते कर शिक्षा को व्यापक बनाया है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
दीक्षांत समारोह में विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्य, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, यूकॉस्ट के महानिदेशक, जिलाधिकारी ललित मोहन जोशी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक, सभी विद्याशाखाओं के निदेशक, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

सम्बंधित खबरें