
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर हल्द्वानी में ऐतिहासिक कार्यक्रम कल, 7000 से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष का उत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में हल्द्वानी नगर में रविवार, 5 अक्टूबर को एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ के माननीय सह सर कार्यवाह श्री आलोक जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री आलोक जी शनिवार शाम हल्द्वानी पहुंच चुके हैं।
रविवार सुबह 7:00 बजे से एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से 7000 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे।
यह आयोजन संघ की 100 वर्षों की राष्ट्रनिष्ठ, सेवा एवं संगठन यात्रा का प्रतीक है, जो समाज में एकता, समर्पण और संस्कारों की भावना को सशक्त करता है।