
3 करोड़ 58 लाख की लागत से बनेगा भेटी- दियारखोली से गडूडा तक मोटर मार्ग: विधायक कैड़ा
ओखलकांडा ब्लॉक के भेटी – दियारखोली, गडूडा के ग्रामीणों वर्षो के मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को 3से 4 किमी पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था! ग्रामीणों को अपना उत्पाद घोड़ो या सर मै ढोकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था।
ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की ग्रामीणों की समस्या को देकते हुऐ विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अधिकारी की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिये। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृति करने की मांग की।
विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने भेटी- दियारखोली से गडूडा तक 3. 50 किमी मोटर मार्ग निर्माण निर्माण के लिए 3 करोड़ 58 लाख स्वीकृति कर दिये है। जिसके बाद RWD विभाग ने टैण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा! ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है। विधायक कैड़ा ने कहा हर गाँव की मुख्य सड़क से जोड़ना मेरा प्रयास है जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है।









