
11 साल सेवा, सुशासन और विकास के – संकल्प से सिद्धि तक चलेगा जनअभियान
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा उत्तराखंड का राज्यव्यापी अभियान
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी “संकल्प से सिद्धि तक” नामक राष्ट्रव्यापी जन अभियान चलाने जा रही है। इस क्रम में भाजपा उत्तराखंड आगामी 9 जून से 20 जून तक प्रदेशभर में रचनात्मक और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनके माध्यम से मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाया जाएगा।
रविवार को इस अभियान की तैयारियों को लेकर एक प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने की। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा, तथा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने भाग लिया और अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रमुख कार्यक्रम और तिथियाँ:
4 से 6 जून: सभी जिलों में प्रत्यक्ष कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
8 जून: दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
9 जून: देहरादून में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता।
10-11 जून: सभी जिलों में प्रेस वार्ताएं एवं प्रोफेशनल मीट का आयोजन।
12 से 14 जून: प्रत्येक मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन।
15 से 17 जून: शहरी मोहल्ला चौपाल और ग्रामीण पंचायत चौपाल के आयोजन।
इन आयोजनों के दौरान जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य का घर-घर वितरण किया जाएगा।
जनकल्याण योजनाओं का विस्तार:
विधानसभा स्तर पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के पंजीकरण शिविर।
आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का 100% पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, दायित्वधारी, मेयर, नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
डिजिटल प्रतियोगिता और प्रदर्शनी:
प्रदेश के सभी जिलों में वीडियो, चित्र एवं ग्राफिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, केंद्रों पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
संगठनात्मक व्यवस्था:
इन कार्यक्रमों के समुचित संचालन हेतु भाजपा उत्तराखंड द्वारा 4 सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया गया है।
संयोजक: श्री कुलदीप कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष)
सह-संयोजक: श्री विनय रुहेला, श्रीमती रेनू अधिकारी, एवं श्री कुंदन परिहार
वर्चुअल कार्यशाला में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, व अभियान से जुड़ी जिला समितियों के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
