हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, रैली में उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिला द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाखड़ा पुल लामाचौड़ में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के बाद कैड़ा का विशाल वाहन रैली के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों—लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ऊंचापुल, कुसुमखैड़ा और लालडांट—में अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर जीत का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें