
सैलानियों की कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल
नैनीताल (उत्तराखंड)। बुधवार देर रात नैनीताल जिले के भवाली नगर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। रामगढ़ रोड स्थित श्यामखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सभी सैलानी मुक्तेश्वर से घूमकर भवाली लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे वाहन अनियंत्रण में आकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान:
आदित्य शुक्ला (29 वर्ष), पुत्र मनोज कुमार, निवासी कैलाशपुरी, नियर ईको गार्डन, आलमबाग, लखनऊ।
आदित्य को भवाली सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घायल सैलानी:
- मृदुल गुप्ता (29 वर्ष) – गीता पल्लवी, ईको गार्डन, लखनऊ
- रोहन अरोड़ा (29 वर्ष) – पुत्र महेश अरोड़ा
- तुषार तिवारी (28 वर्ष) – अर्जुन नगर, आलमबाग
- सुमित गुप्ता (27 वर्ष) – कृष्ण नगर, आलमबाग
घायलों में से रोहन अरोड़ा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस का बयान:
एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। एक की मौत और चार के घायल होने की पुष्टि की गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
