वीकेंड पर भारी ट्रैफिक दबाव के बीच नैनीताल पुलिस सतर्क, एसएसपी मीणा के निर्देशन में सड़कों पर व्यवस्था कायम, पर्यटकों को राहत

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वीकेंड पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन

जनपद नैनीताल में वीकेंड के दौरान पर्यटकों व श्रद्धालुओं का भारी आवागमन बना हुआ है। नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने के बावजूद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पुलिस कर्मी दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहकर यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, वहीं कैंचीधाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष शटल सेवा व्यवस्था की गई है—

🔹 नैनीताल व ज्योलीकोट मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सेनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है, जहाँ से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम पहुँचाया जा रहा है।
🔹 भीमताल मार्ग से आने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग में रोका जा रहा है, जहाँ से उन्हें शटल सेवा द्वारा आगे भेजा जा रहा है।

भीमताल तिराहे व काठगोदाम क्षेत्र में कुछ वाहनों (02 डंपर, 01 ट्रैवलर) के खराब हो जाने से कुछ समय के लिए यातायात धीमा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहनों को किनारे लगवाकर मार्ग को तुरंत सुचारु कर दिया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार यातायात ड्यूटी पर तैनात रहने तथा जनता एवं पर्यटकों को किसी भी असुविधा से बचाने के निर्देश दिए हैं। सभी मुख्य मार्गों, चौराहों, पार्किंग स्थलों व एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस बल सक्रिय रूप से यातायात की निगरानी कर रहा है।

वर्तमान में जनपद नैनीताल में यातायात पूरी तरह सुचारु है और पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, सहायता एवं मार्गदर्शन का कार्य किया जा रहा है।

🚓 पुलिस की अपील:

यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।

अनावश्यक या अवैध पार्किंग से बचें।

शांति एवं धैर्य बनाए रखें — वीकेंड में हल्का ट्रैफिक दबाव सामान्य है।

किसी भी समस्या के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल — 9411112979 या निकटतम पुलिस कर्मी से संपर्क करें।

सम्बंधित खबरें