विधायक कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गावों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या कहा हर ब्लॉक मै लगेंगे वैदर यंत्र स्टेशन

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज रामगढ़ ब्लॉक के, लोस्ज्ञानी, नथुवाखान,भलाड, आदि गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने किसानो ने आलू बीमा, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, पानी आदि की समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा।

विधायक कैड़ा ने शासन मै कृषि एवं उद्यान विभाग के उपनिदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO ) नरेंद्र सिंह यादव से फोन मै वार्ता कर कहा इस वर्ष किसानो को आलू बीमा राशि कम मिली है जिस सन्दर्भ मै विगत दिनों विधायक ने कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर किसानो को कम बीमा मिलने की समस्या से अवगत कराकर किसानो की समस्या का समाधान करने की मांग की थी।

विधायक ने कहा वैदर यंत्र (स्टेशन ) सही जगह नहीं लग पाने से किसानो को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है और उन्हें आलू बीमा की राशि बहुत कम मिल रही है!विधायक के आग्रह पर अब शासन स्तर पर भीमताल विधानसभा के चारो ब्लॉक मै ग्राम पंचायतों के मध्य वैदर यन्त्र (स्टेशन ) लगाने की कार्यवाही शरू हो रही है विधायक ने किसानो को उचित आलू बीमा देने हेतु अधिकारीयों को SBI बीमा कम्पनी पर कार्यवाही कर किसानो की समस्या का समाधान करने को कहा है! इसके साथ ही विधायक ने अन्य समस्याओं के लिए संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

सम्बंधित खबरें