
विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर किसानो को उचित आलू बीमा राशि दिलाने की करी मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून मै कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र का रामगढ़, धारी,भीमताल ओखलकांडा ब्लॉक काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र है यहां की ग्रामीण केवल अपनी खेती पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं विधायक ने कहा किसानो द्वारा अपने आलू की फ़सल का बीमा कराया था किसानो द्वारा जमा की गई 5 हजार प्रीमियम बीमा राशि के सापेक्ष किसानो को 1150 रूपये किसानो को बीमा मिला है प्रीमियम बीमा राशि के बराबर भी किसानो को आलू बीमा नहीं मिल पाया है जिस कारण किसान परेशान है उनके सामने रोजी रोटी का संकट मडरा रहा है।
विधायक कैड़ा ने कहा बीमा कम्पनी किसानो के साथ सही नहीं कर रही है ताप मापक यत्र भी सही जगह नहीं लगाए गए है विधायक कैड़ा ने किसानो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री से कहा किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि के सापेक्ष किसानो को उचित बीमा राशि नहीं मिली है विधायक राम सिंह कैड़ा ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से धारी, रामगढ़ व भीमताल, रामगढ़ के किसानो को उचित बीमा राशि दिलाने की मांग की! मंत्री ने संबधित विभाग के अधिकारियो को बुलाकर किसानो के हित मै उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।








