
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के पैटना मै सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मै सुनी ग्रामीणों की समस्या , अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के पैटना मै जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मै ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी,स्वास्थ्य शिक्षा,आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने अधिकारियो से ग्रामीणों की मूल भुत समस्याओं का समाधान करने के करने के निर्देश दिये! जन जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम मै ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान मौके पर किया है।

विधायक कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की समस्याओ का समाधान हो जिस दिशा मै हमारी सरकार कार्य कर रही है, विधायक ने अधिकारियो से सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी की सरकार जनता के द्वार पहुंचकर जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने हेतु लगातार कार्य कर रही है विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुऐ जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! इस दौरान राज्य मंत्री शांति महरा,सहित विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।








