रुद्रपुर के लॉ कॉलेजों में नई शिक्षा नीति 2020 और M.A. मानव अधिकार कार्यक्रम पर छात्रों को मार्गदर्शन

16 सितंबर 2025 को मानव अधिकार एवं अंतर्राष्ट्रीय विधि विभाग के समन्वयक डॉ. दीपांकुर जोशी, सहायक प्राध्यापक सुश्री अंशु जोशी और सुश्री स्वाती उपाध्याय ने रुद्रपुर स्थित यूनिटी लॉ कॉलेज और चाणक्य लॉ कॉलेज में विधि के छात्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया।

इस दौरान छात्रों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उनके सर्वांगीण विकास के लिए बनाई गई नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित M.A. मानव अधिकार कार्यक्रम और दोहरी डिग्री के महत्व एवं लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम को यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के एस. राठौर और चाणक्य लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपाक्षी जोशी ने भी संबोधित किया और छात्रों को इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सम्बंधित खबरें