मोदी सरकार के 11 वर्ष: सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित ‘प्रोफेशनल मीट’ में उद्यमियों, डॉक्टरों और समाजसेवियों का सम्मान

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर आधारित एक प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न पेशों से जुड़े डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, किसान, स्कूल संचालक, समाजसेवी, पर्यावरणविद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिला प्रभारी राजेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य, केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ साझा करना और उनके योगदान को सम्मानित करना था।

प्रमुख बिंदु व वक्तव्य:
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित रहे हैं। उन्होंने कहा कि—

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान मिले।

उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर रसोई को धुआं मुक्त बनाया गया।

गरीब कल्याण अन्न योजना से 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन मिला, खासकर कोविड काल में।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा 50 करोड़ लोगों को मिला।

25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ शौचालय बने और देश को ODF घोषित किया गया।

जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) के जरिये पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया गया।

मंत्री ने यह भी बताया कि भारत आज विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और 2030 तक तीसरे स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य है। भारत की वैश्विक छवि सशक्त हुई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी बात को गंभीरता से सुना जा रहा है।

सम्मान समारोह:
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टरों, इंजीनियरों, समाजसेवियों, शिक्षकों, किसानों और उद्यमियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सराहना मिली।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट (राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार), मेयर गजराज बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, शांति मेहरा (दर्जा मंत्री), भुवन उपाध्याय (ट्रस्टी एपीएस), आनंद डर्मवाल, रेणु अधिकारी, दिनेश खुल्बे (संयोजक), रंजन बर्गली (महामंत्री), विनोद मेहरा, अरविंद पडियार, रत्नेश शाह, रोहित दुमका समेत अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें