मल्ला अमजड से तल्ला अमजड मोटर मार्ग मै डामरीकरण सुधारीकरण के लिए 13करोड़ 10लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ला अमजड से तल्ला तक मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व मै राज्य योजना के अंतर्गत हुआ था डामरीकरण व सुधारीकरण नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था। किसानो को बरसात के दिनों अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने मांग करी थी। विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था मल्ला अमजड से तल्ला अमजड तक मोटर मार्ग पर सुधारीकरण डामरीकरण कार्य के लिए 13करोड़ 10 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण, डामरीकरण कार्य किया जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया है।

सम्बंधित खबरें