बर्फबारी से ढकी नैनीताल की सुंदर वादियां

नैनीताल। आज सुबह नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई जिनमें चाइना पीक, स्नो व्यू और हिमालय दर्शन क्षेत्र में बर्फ की फुहारें आती देखी गई। हालांकि यह बर्फ जमी नहीं। नैनीताल में हिमपात थोड़ी देर ही हुआ। हल्की बर्फबारी होने के कारण नैनीताल की ठंड में भी इजाफा हो गया है। अब बर्फबारी होने के कारण पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। बढ़ती ठंड को देखकर आने वाले समय में नैनीताल में बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सम्बंधित खबरें