पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड एवं प्रेस क्लब की होली में कलाकारों ने बांधा समा

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड एवं प्रेस क्लब फाॅर पब्लिक वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में गुरुवार को खूब समा बांधा।नवाबी रोड स्थित एक बैंकटहाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर होली गायक रमेश पलड़िया व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम में पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी।

होली महोत्सव में प्रेस क्लब टीम के वरिष्ठ पत्रकार भुवन जोशी, संजय रावत,राजेश सरकार, गुरमीत सिंह, के अलावा पर्वतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, मदन मोहन पाठक, राजेन्द्र क्वीरा, भावना पाठक, पीहू आर्य, आकांक्षा , पूर्णिमा पाण्डे, अश्विनी सक्सेना, दीपक भंडारी, अजय अनेजा, प्रेम सिंह दानू, बत्रा,सुरेन्द्र मौर्य तथा वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट किशोर पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक तारा दत्त पांडे,अजय वर्मा,कुलदीप सिंह रौतेला, गिरीश भट्ट, हिमांशु पांडेय, समेत कई पत्रकार उपस्थित हुए।

सम्बंधित खबरें