
नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा से युवक गिरफ्तार
नैनीताल। जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना बनभूलपुरा पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 6 जनवरी 2025 को गौला पार्किंग, रेलवे पटरी के नीचे थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से कुल 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिनमें फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन (Avil) 12 अदद और बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन 14 अदद शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 04/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक आर्या पुत्र हिमांशु आर्या निवासी नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज के पास, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।









