डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसिएशन नैनीताल व आप्टिमम टेनिस एकेडमी ने संयुक्त रूप से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसिएशन, नैनीताल एवं आप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान द्वारा संयुक्त रूप से ओटीए परिसर, चूनाखान (बैलपड़ाव) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ (सेवानिवृत्त) श्री डी.एन.एस. बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता एवं उसके मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसिएशन, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय, आप्टिमम टेनिस एकेडमी के निदेशक एवं अतिरिक्त आयकर आयुक्त (सेवानिवृत्त) डी.एस. रावत, डिप्टी कमांडेंट (सेवानिवृत्त) सीआरपीएफ बसंत वल्लभ जोशी, एनसीआरटी कॉलेज मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीश प्रसाद, एसबीआई से सेवानिवृत्त ब्रिज मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी विलूना जिम एंड फिटनेस सेंटर के निदेशक विकास पांडेय, कमोला निवासी व्यवसायी मोहन सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र जोशी, सेवानिवृत्त इंजीनियर (सीआरपीएफ) तथा अभय साह, सीईओ आईटी कंपनी अमलतास, हल्द्वानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कोर्ट नंबर 03, 04 एवं 05 पर लगातार रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों के लिए मिष्ठान का वितरण भी किया गया। समारोह के दौरान आप्टिमम टेनिस एकेडमी के निदेशक डी.एस. रावत ने जानकारी दी कि आगामी फरवरी एवं अप्रैल माह में ओटीए परिसर में दो टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, खेल भावना और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

सम्बंधित खबरें