झाजर अक्सोड़ा से मझेडा मोटर मार्ग मै डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 93लाख स्वीकृति: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक के झाझर अक्सोड़ा किमी 1से मझेड़ा तक मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व मै राज्य योजना के अंतर्गत हुआ था डामरीकरण नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था।

किसानो को बरसात के दिनों अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने मांग करी थी। विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था झाझर अक्सोड़ा मोटर मार्ग के किमी 1 से मजेड़ा तक मार्ग पर सुधारीकरण डामरीकरण कार्य के लिए 3करोड़ 93लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण,डामरीकरण कार्य किया जायेगा।

इसके साथ ही विधायक कैड़ा अधिकारियो से उसी मोटर मार्ग पर पुल निर्माण की डीपीआर तैयार कर शाशन को भेजनें को कहा है विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के चाफी, अलचोना, कसियालेख, रिठा, नथुवाखान, बोहरा कोट आदि गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

सम्बंधित खबरें