जनता की आवाज़ बने विधायक सुमित हृदयेश का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, जनहित के मुद्दे सदन में उठाने पर जताया आभार

हल्द्वानी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का आज हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित कर जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में आ रही समस्याओं, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया है।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें