
चाफी से पदमपुरी – धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 9करोड़ 37लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण का कार्य: विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा के चाफी से पदम पुरी- धारी तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की विधायक कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 9करोड़ 37 लाख स्वीकृति कर जिसका शासन से शासनादेश जारी हो होने के बाद टैण्डर प्रकिया शुरू हो गई है विधायक कैड़ा ने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य प्रारम्भ कर डामरीकरण का कार्य फरवरी लास्ट तक मार्च प्रथम तक किया जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र जी जनता ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया।











